लखनऊ। कानपुर के बहुचर्चित बिकरु कांड के अभियुक्त अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे से आज हिंदू समाज पार्टी की अध्यक्षा किरन कमलेश तिवारी ने आज लोहिया हॉस्पिटल पहुंच कर मुलाकात की है। उनका हालचाल लेते हुए उनकी रिहाई का भरोसा दिलाया है।
किरन कमलेश तिवारी ने खुशी दुबे से कही ये बात
आज लखनऊ स्थिति लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती बिकरु कांड के अभियुक्त अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे से हिन्दू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन कमलेश तिवारी ने मुलाकात की और उनका हालचाल लेते हुए उन्होंने उनकी रिहाई करवाने का भरोसा दिलाते हुए कहा, हिन्दू समाज पार्टी आपके साथ में है और आपकी रिहाई जल्द हो उसके लिए सरकार से बात करेगी। खुशी दुबे की हालत काफी खराब है। हिन्दू समाज पार्टी की अध्यक्षा किरन कमलेश तिवारी के साथ में काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें गौरव गोस्वामी प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष वंसन्त , प्रदेश सचिव लल्लू राम मिश्रा , युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनाश और भी अन्य साथी मौजूद रहे।
हालात बिगड़ने पर लोहिया किया गया था रेफर
गौरतलब है कि, कानपुर जिले के बहुचर्चित बिकरू कांड में मारे गए विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की तबीयत बिगड़ने पर रविवार सुबह डॉक्टर राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार से इसकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई थी और इसे शनिवार की रात में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उसे खून की उल्टी हो रही थी, जो रुकने का नाम नहीं ले रही थी। हालत में सुधार न होता देख उसे डॉक्टर राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में भर्ती कराया गया था।