घरेलू कलह के चलते महिला ने लगाई फांसी

उन्नाव। बीते शुक्रवार उन्नाव के थाना सफीपुर में घरेलू कलह के चलते महिला ने आत्महत्या कर ली । आस – पास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आये दिन महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ करता था। जिससे परेशान होकर महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला के तीन छोटे बच्चे भी  है।

थाना सफीपुर के ग्राम जमाल नगर में घरेलू कलह के चलते हुए महिला ने की आत्महत्या पूरा मामला थाना सफीपुर क्षेत्र ग्राम जमालनगर का है। ग्रामीणों ने बताया की इनके घर में काफी दिनों से आए दिन पति पत्नी में अनबन होने के कारण विवाद होता रहता था। जिससे परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मोहल्ले वालों से जानकारी की गई तो बताया गया कि चार-पांच दिन से कुछ ज्यादा ही इनके भी झगड़े हो रहे थे। जिससे किसी बात को लेकर महिला परेशान रहती थी। मृतक महिला के पति का नाम  लाला पुत्र स्व. हीरालाल जो कुछ कहने वह बताने की स्थिति में नहीं है। मृतक महिला के तीन छोटे छोटे बच्चे है। जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। बच्चों के सर से मां का साया उठ जाने से रो रो कर बुरा हाल है। बस यही कहे जा रहे थे कि मां तुम कहां चली गई हमें किसके सहारे छोड़ गई। हम किसके सहारे जिएंगे । प्रशासन ने शव को कब्ज़े में लेके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Like this post? Please share to your friends:
Leave a Reply

;-) :| :x :twisted: :smile: :shock: :sad: :roll: :razz: :oops: :o :mrgreen: :lol: :idea: :grin: :evil: :cry: :cool: :arrow: :???: :?: :!: