रहीम नगर पुलिस चौकी टीम कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालो पर हुई सख्त , काटा चालान

लखनऊ, कोरोना की दूसरी लहर ने देश भर  में हाहाकार मचाया हुआ है। कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन ने कोरोना के नियम जारी किए है। पर लोग उनका पालन करते नहीं नजर आते है। ऐसे में लखनऊ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिसके चलते लखनऊ के कई जगह पर पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालो का चालान काटने का काम कर रही है।

कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालो पर सख्त हुई रहीम नगर पुलिस

इसी के चलते महानगर विरोध रहीम नगर पुलिस चौकी की टीम चौकी प्रभारी राम गोपाल यादव और उनके साथ मोनिका सिंह और कांस्टेबल मोहम्मद शब्बीर ने दंडैया बाजार में कोविड -19 का प्रोटोकॉल का पालन करा रहे है। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगो के साथ पुलिस ने सख्ती करती नजर आयी है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने लोगो का चालान भी काट रही है। ताकि लोग अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए इन नियमों का पालन करे ।

बिना हेलमेट वालों के भी कटे चालान

इतना ही नहीं रहीम नगर पुलिस चौकी टीम कोविड -19 के नियमों का पालन तो करा ही रही है । पर इसके साथ रहीम नगर पुलिस चौकी प्रभारी और उनकी टीम जनता को मास्क के लिए जागरूक करने के साथ बिना हेलमेट वाले के साथ भी सख्त नजर आयी। जिसमें हेलमेट न पहनने वालों के भी चालान काटे गए पर वही कुछ दुखंदरो से बात करने पर पता चला चौकी इंचार्ज का व्यक्तित्व काफी सराहनीय है।

पुलिस ने खुद भी कोविड नियमों का किया पालन

इसके साथ ही कोविड – 19 का पालन कराने के लिए खड़ी रहीम नगर पुलिस टीम भी इस दौरान खुद भी कोविड नियमों का पालन कर रही थी । टीम के सभी मेम्बर मास्क के साथ – साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करते नजर आए।

संवादसूत्र  –  नागेश्वर  तिवारी ( ब्यूरो चीफ)

Like this post? Please share to your friends:
Leave a Reply

;-) :| :x :twisted: :smile: :shock: :sad: :roll: :razz: :oops: :o :mrgreen: :lol: :idea: :grin: :evil: :cry: :cool: :arrow: :???: :?: :!: