लड़के – लड़की ने की मर्जी से की शादी, गुस्साए लड़की के परिवार वालो ने लड़के पर लगाया ये आरोप

सीतापुर ,  मछरेहटा से एक मामला सामने आया है। जहां दो बालिग युवक और युवती ने एक दूसरी की मर्जी से शादी कर ली है। पर इस पर गुस्साए लड़की के परिवार वालो ने लड़के पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए । मछरेहटा थाना में लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

दरअसल , यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के ग्राम मछरेहटा का है। जहां नई बस्ती मछरेहटा जिला सीतापुर की निवासी शिवानी पुत्री सुंदर और लखनऊ विजयनगर निवासी  प्रदीप पुत्र भूरेलाल ने बीते 5 मई को लखनऊ के मंदिर हर्ष विहार  पुरनिया में  एक दूसरे की रजामंदी से विवाह किया था। पर अब इस बात असहमत लड़की के परिवार वालों के लड़के के खिलाफ मछरेहटा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है लड़के ने  लड़की को भगाकर जबरन उससे विवाह किया है। पर इस मामले में जबकि लड़की से बात की गई तो लड़की ने इस बात से साफ इंकार किया है और उसका कहना है उसने यह विवाह अपनी मर्जी से किया है और बहुत खुश भी है। लड़की ने बताया उसके ऊपर प्रदीप या प्रदीप के परिवार वालो में से किसी का कोई दबाव नहीं है।

Like this post? Please share to your friends:
Leave a Reply

;-) :| :x :twisted: :smile: :shock: :sad: :roll: :razz: :oops: :o :mrgreen: :lol: :idea: :grin: :evil: :cry: :cool: :arrow: :???: :?: :!: