शाहजहांपुर, कोरोना महामारी में देशभर में लॉक डाउन का माहौल चल रहा है। ऐसी विषम परिस्थितियों में लोग आवश्यक कार्यों के अलावा निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं। वही तिलहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा कोरोनावायरस में पूरी सुरक्षा के साथ लगातार जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा हेतु सभी प्रकार की व्यवस्थाओं में लगे हैं। इस कार्य को वे सेवा कार्य मानकर स्वयं देवदूत बनकर उतरी पड़े हैं। उनका लोगों के प्रति यह संदेश भी है कि महामारी से डरिए नहीं सिर्फ बचिए।
भाजपा विधायक मरीजों की सेवा करने से बिल्कुल भी नहीं चूक रहे हैं। जिला अस्पताल में आए दिन मरीजों को तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्ही असुविधाओं से बचने हेतु विधायक रोशनलाल वर्मा ने आज मरीजों के लिए 10 बेड, तकिया, गद्दा, चादर, ग्लूकोज हेतु 5 स्टैंड आदि की समुचित व्यवस्था की। उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की आम जनमानस अस्पताल प्रशासन भूरि भूरि प्रशंसा कर रहा है। इस कोरोना महामारी में लोगों का कहना है कि विधायक हो तो रोशन लाल वर्मा के जैसा वे लोगों की मदद लगातार देवदूत बनकर स्वयं कर रहे हैं।