*बीमार पति की मदद को आगे आए विधायक*

*बीमार पति की मदद को आगे आए विधायक*

*मनौरी की महिला को दी आर्थिक मदद, लोगों से भी की अपील*

कौशाम्बी: हर परेशान हाल व्यक्ति के लिए मददगार बन रहे हैं विधायक संजय गुप्ता। मनौरी की एक महिला को भी उसके पति के किडनी ट्रांसप्लानटेशन के लिए आर्थिक मदद की गई है। महिला की मदद के लिए लोगों से संजय गुप्ता ने अपील की है। जनपद के किसी भी विधानसभा का मामला हो। चाहे जिस परेशानी मे व्यक्ति हो। बस बात संजय गुप्ता तक पहुँचनी चाहिए, परेशानी से निजात दिलाने को विधायक हर संभव प्रयास करते हैं। ताज़ा मामला मनौरी का है। मनौरी की निवासी शशि केशरवानी के पति की किडनी ख़राब है। डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लानटेशन के लिए सलाह दी। आर्थिक विपन्नता के चलते महिला अपने पति का किडनी ट्रांसप्लान्ट कराने मे अक्षम थी। यह बात स्थानीय विधायक संजय गुप्ता पता चली तो वह ख़ुद मनौरी पहुँच गए। वहाँ पर विधायक ने महिला को अपनी तरफ से दो लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की साथ ही सोशल साइट के ज़रिए लोगों से उक्त महिला की मदद के लिए आगे आने की अपील की। हाल ही मे विधायक के प्रयास के चलते एक छात्र को पॉलीटेक्निक कॉलेज मे प्रवेश मिला था। इन घटनाओं के बाद जनपद वासियों को विधायक संजय गुप्ता से आस बढ़ रही है। रिपोर्ट: हिमांशु उपाध्याय

Like this post? Please share to your friends:
Leave a Reply

;-) :| :x :twisted: :smile: :shock: :sad: :roll: :razz: :oops: :o :mrgreen: :lol: :idea: :grin: :evil: :cry: :cool: :arrow: :???: :?: :!: