कालेश्वर फिल्म प्रोडक्शन व वर्मा कैसेट्स………

धार्मिक भोजपुरी अलबम की शूटिंग सम्पन्न

—————————————————

आगरा | कालेश्वर फिल्म प्रोडक्शन व वर्मा कैसेट्स के संयुक्त बैनर तले जनपद-आगरा के ग्राम देवहंश का नगला में भोजपुरी व राजस्थानी अलबमों की शूटिंग की गई | भोजपुरी अलबम एक धार्मिक अलबम है जो भगवान शिव के गीतों पर आधारित है, वहीं राजस्थानी अलबम एक लोकगीत माला है | उपर्युक्त दोनों अलबमों के मधुर गीत जल्द वर्मा कैसेट्स के यूट्यूव चैनल के माध्यम से रिलीज किये जायेंगे |

आपको बतादें कि दोनों ही अलबमों का निर्देशन पहलीबार जयकिशन वर्मा के साथ मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (युवा साहित्यकार एवं फिल्म कलाकार) ने किया है | अलबमों के निर्माता हैं मोहर सिंह वर्मा, गायक हैं जोगिन्दर सिंह उर्फ़ नागेन्द्र व सीमा सनेही (नेपाल), संगीतकार एस. यू. वी. मनमोही हैं | कैमरा मैन प्रेमवीर वर्मा व रामनरेश हैं | मुख्य कलाकार अजय कुमार कर्दम, साहब सिंह कुशवाह व फिज़ा हैं, सहायक कलाकार हैं- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, राधाकिशन वर्मा, मनोज वर्मा, आकाश वर्मा व गुरमीत आदि | अलबमों के सम्पादक हैं जयकिशन वर्मा, साथ ही प्रचार – प्रसार की जिम्मेदारी संभाली है बृजलोक साहित्य, कला, संस्कृति अकादमी (आगरा) ने |

गौरतलब है कि कालेश्वर फिल्म प्रोडक्शन की यह द्वितीय प्रस्तुति है | इससे पहले धार्मिक अलबम – ज्योति जलाने आये हैं हिट साबित हुई थी | यह अलबम मुकेश कुमार ऋषि वर्मा के मुख्य अभिनय में थी व त्रिदेव टेलीफिल्म्स एवं कालेश्वर फिल्म प्रोडक्शन की प्रथम संयुक्त प्रस्तुति थी | इस बार प्रोडक्शन टीम ने आगरा क्षेत्र की बहुचर्चित कम्पनी वर्मा कैसेट्स प्रा. लि. के साथ सहभागी होकर भोजपुरी व राजस्थानी अलबमों का निर्माण किया है | सभी कलाकारों की अभिनय क्षमता बहुत ही उम्दा है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आयेगी | साथ ही अलबमों में अश्लीलता का नाममात्र भी सहारा नहीं लिया गया है | धार्मिक व सांस्कृतिक संगम दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा |

प्रस्तुति – बृजलोक अकादमी

Like this post? Please share to your friends:
Leave a Reply

;-) :| :x :twisted: :smile: :shock: :sad: :roll: :razz: :oops: :o :mrgreen: :lol: :idea: :grin: :evil: :cry: :cool: :arrow: :???: :?: :!: